
गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज)। महानगर के क्रीड़ा भारती अध्यक्ष एवं अखण्ड भारत मिशन के संस्थापक रोटेरियन अश्वनी शर्मा का जन्मदिवस इस्कॉन राजनगर मंदिर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर आदिकर्ता प्रभु जी (अध्यक्ष, इस्कॉन गाज़ियाबाद) एवं दमोदर लीला प्रभु जी (इस्कॉन मंदिर) ने विशेष आरती का आयोजन कर श्री अश्वनी शर्मा को सम्मान भेंट किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत, कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इस्कॉन परिवार के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने अश्वनी शर्मा के राष्ट्रसेवा, समाजोत्थान और जनकल्याण में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
उनके जन्मदिवस पर न केवल गाज़ियाबाद, बल्कि देशभर से शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं, जो उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व और व्यापक जनसंपर्क को प्रतिबिंबित करती हैं।

इस अवसर पर डॉ. अनिल अग्रवाल (पूर्व सांसद एवं कुलाधिपति, HRIT विश्वविद्यालय), मयंक गोयल (अध्यक्ष, भाजपा गाज़ियाबाद महानगर), सोशल चौकीदार के.के. शर्मा, राहुल गोयल (सदस्य, भारतीय खाद्य निगम – FCI), वरिष्ठ पत्रकार यथार्थ शर्मा, वैभव पारासर (भाजपा नेता), दुष्यंत गौतम, प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज एवं डॉ. संजीव त्यागी सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं और सभी ने उनके योगदान की प्रशंसा की।
अखण्ड भारत मिशन द्वारा आर्य नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी उन्हें विशेष रूप से शुभकामनाएँ दी गईं। कथा व्यास जी एवं प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज जी ने श्री शर्मा को आशीर्वाद प्रदान किया।
इसी क्रम में हनुमान मंदिर, संजय नगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में वी.के. अग्रवाल, गजेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, बृजमोहन शर्मा, ए.के. कौशिक, सुरेंद्र त्यागी, मुकेश वर्मा, अमित शर्मा, राहुल शर्मा तथा शिवेन्द्र अवस्थी सहित अनेक सम्मानित हस्तियाँ उपस्थित रहीं और सभी ने श्री शर्मा के प्रति अपनी शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।

पाम रिज़ॉर्ट, राजनगर एक्सटेंशन स्थित उनके निवास पर परिवार एवं मित्रगणों द्वारा एक स्नेहिल आयोजन किया गया, जहाँ देर रात तक शुभकामनाएँ देने का क्रम जारी रहा और पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।



