Homeप्रशासन

सेवानिवृत्त आईएएस विमल कुमार शर्मा ने गाजियाबाद के विकास कार्यों की सराहना की

गाजियाबाद। 24 दिसंबर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर केंद्र सरकार के निर्देशन में “सुशासन सप्ताह” के तहत गाजियाबाद में “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस श्री विमल कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। 

कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट और विकास भवन का निरीक्षण किया गया, जहां विकास कार्यों की सराहना करते हुए श्री शर्मा ने पारदर्शिता और सकारात्मक बदलाव को जनहित के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के विकास में की गई मेहनत से आने वाले दशक में यह जनपद “विकसित गाजियाबाद@2047” के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। 

जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने नागरिकों और अधिकारियों को इंसानियत व पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल ने जनपद को स्वच्छ, हरित, और औद्योगिक दृष्टि से विकसित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button