Homeशिक्षासामाजिक

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया

गाजियाबाद। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर मोदीनगर, जिला गाजियाबाद में लोहडी व मकर सौर सक्रान्ति पर्व धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज की डायरेक्टर डा0 पूनम गोयल ने अपने भाषण में कहा कि शान्ति और खुशी की जडे ना तो जंगल में है, और ना ही बाजार में, ये तो हमारे अन्दर ही है जिसे हमे स्वयं खोजना है। यह लोहडी आपके लिए ढेर सारी खुशियॉ,स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए लोहडी की लौ आपके जीवन की सारी नकारात्मकता को जलाकर सकारात्मकता और उम्मीद लेकर आए। इस खास दिन पर आपको प्यार, हॅसी और रेवडी की मिठास की शुभकामनाएं । आपका जीवन हमेशा लोहडी की आग की ज्वाला की तरह चमकता रहे।

विधि विभाग की प्रभारी डा॰श्रुति कसाना ने कहा कि यह दिन सूर्यदेव और अग्निदेव को समर्पित होता है इसके साथ ही यह पर्व सर्दियो के समापन और बसंत ऋतु के आगमन का संकेत है धार्मिक द्वष्टि से, यह दिन धन, समृद्वि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
सभी शिक्षको व गैर शैक्षणिक कर्मचारियो ने लोहडी व मकर सक्रान्ति की अनन्त शुभकामनायएं प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button