Homeनई दिल्लीसामाजिक

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दी डॉ. संतोष उपाध्याय को जन्मदिन की शुभकामना

नई दिल्ली। युवा सामाजिक कार्यकर्ता सार्थक एक नई सोच व केयर स्किल अकादमी के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर आज सुबह से ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से उनके प्रशंसको का शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहा है। दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने भी डॉ. संतोष उपाध्याय को जन्मदिन की शुभकामना दी है। आपको बताना चाहेंगे कि डॉ संतोष उपाध्याय ने अपनी संस्था सार्थक एक नई सोच व केयर स्किल अकादमी के द्वारा हजारों बच्चों को ट्रेंड कर उनकी जॉब लगवाई है।
यूथ में उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है। डॉ संतोष उपाध्याय को इस कार्य के लिए समय-समय पर विभिन्न संस्थानों द्वारा सम्मानित भी किया जाता रहा है।
डॉ संतोष उपाध्याय मूलतः प्रयागराज के रहने वाले हैं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से हुई है।
डॉ. संतोष उपाध्याय ने अपनी संस्था के द्वारा विगत 10 वर्षों में आपने लगभग दस हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनकी जॉब लगवाई है।
डॉ. संतोष उपाध्याय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामना संदेश बधाई देने वाले सभी सुभचिंतको के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button