Homeअध्यात्मसामाजिक

राजनगर एक्सटेंशन के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रांत मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

गाजियाबाद, 13 मई।  शिव मंदिर राजनगर एक्सटेंशन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर एवं विभाग संगठन मंत्री गाजियाबाद साहिल वालिया का निखिल त्यागी (प्रखंड अध्यक्ष, राजनगर एक्सटेंशन) द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक बीबी अरोड़ा, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सीताराम, पंडित नरेन्द्र, अमित कुमार, विक्रम अहलूवालिया, ऋतिक त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन के कार्यों और हिंदू समाज की एकजुटता पर चर्चा की गई। साथ ही मंदिर परिसर में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त करने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित जनसमूह ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया।

यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक चेतना को जाग्रत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button