Homeसामाजिक

स्वर्गीय मनमोहन गोयल की प्रथम पुण्यतिथि पर भावनाओं का उमड़ा सैलाब

गाजियाबाद। हिंदी भवन, लोहिया नगर में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति स्वर्गीय श्री मनमोहन गोयल जी की प्रथम पुण्यतिथि का कार्यक्रम प्रायोजित हुआ। कार्यक्रम में श्री मनमोहन गोयल के पिता स्वर्गीय श्री हीरालाल गोयल एवं श्री मनमोहन गोयल जी की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा रानी गोयल के जीवन पर छपी पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।  क्षेत्र प्रचारक माननीय महेन्द्र जी,  एचआरआईटी विश्विद्यालय कुलपति माननीय अनिल अग्रवाल पुलिस आयुक्त गाजियाबाद अजय कुमार मिश्र, यशोदा अस्पताल समूह के चेयरमैन दिनेश अरोड़ा,मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एचएलएम ग्रुप के चेयरमैन सुनील मिगलानी, आईएमएस कॉलेज के चेयरमैन राकेश छारिया, एबीईएस कॉलेज के डायरेक्टर नीरज गोयल, नरेंद्र कंसल, प्रख्यात कवियत्री डा. रमा सिंह, विजय सेनैट्री के अनिल गर्ग, जिंदल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रामअवतार जिंदल, अनिल सांवरिया, संजीव सचदेव, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा व अशोक गोयल, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिंह सिरोही, सेवानिवृत आईपीएस वीके शेखर, अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह, आईसी अग्रवाल समेत अन्य सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, परिवार के मित्र, रिश्तेदार भी हिन्दी भवन के सभागार में उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्वर्गीय श्री मनमोहन गोयल के परिवार और तीनों पुत्रों मानवेंद्र गोयल, विश्वेद्र गोयल और उपेन्द्र गोयल द्वारा आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में उपस्थित विभूतियों द्वारा मनमोहन गोयल के विनम्र स्वभाव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उनके पीढय़िों के सम्बन्ध, नगर के औद्योगिक और सामाजिक जीवन में उनके योगदान, सदैव मदद को तत्पर स्वभाव और प्रभावशाली बहुआयामी व्यक्तित्व का बार बार जिक्र किया गया। उनके स्वर्गीय पिता श्री हीरालाल गोयल के समाजसेवी, प्रखर राष्ट्रवादी एवं संस्थाओं के निर्माणकर्ता व्यक्तित्व के विषय में उपस्थित जनसमूह को पता चला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गाजियाबाद में सन् 42 में शाखा भी स्वर्गीय श्री हीरालाल गोयल द्वारा ही प्रारम्भ की गयी थी।

वक्ताओं ने बताया कि श्रीमती पुष्पा रानी गोयल जी ने भी पारिवारिक और सामाजिक सभी क्षेत्रों में अपने पति स्वर्गीय श्री मनमोहन गोयल का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की पश्चिम उत्तर प्रदेश की संयोजिका, विश्व हिंदू परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष और अनेक सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। वे एक प्रखर वक्ता और प्रसिद्ध कवयित्री भी हैं।
स्वर्गीय श्री हीरालाल गोयल एवं श्रीमती पुष्पा रानी गोयल के जीवन पर आधारित पुस्तकों के विमोचन के उपरांत धन्यवाद प्रस्ताव और अतिथियों को जलपान के लिए आमंत्रित किया गया। मंच संचालन धीरज शर्मा द्वारा किया गया।

हिंदी भवन के खचाखच भरे सभागार में नगर वासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति एवं परिवार के लिए उनकी शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के साथ कार्यक्रम सफलता से सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button