Homeयात्रा

एअर इंडिया विमान हादसा: अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 241 की मौत, एक जीवित बचा

अहमदाबाद,12 जून। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक यात्री विमान भीषण हादसे का शिकार हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। दुखद रूप से, इस दुर्घटना में 241 यात्रियों की मृत्यु हो गई है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस भयावह हादसे में केवल एक यात्री की जान बची है, जिनकी पहचान रमेश विश्वास कुमार के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विमान के क्रैश की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA ने जांच के आदेश दे दिए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस हादसे को भारत के विमानन इतिहास की एक बड़ी त्रासदी के रूप में देखा जा रहा है।

हादसे की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button