Homeगाजियाबादचुनावराजनीति

स्नातक निर्वाचन में विधायक संजीव शर्मा ने डाला वोट, मतदाताओं से की मतदान की अपील

गाजियाबाद, (आनन्द धारा)। शहर विधायक संजीव शर्मा ने मकनपुर स्थित नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहुंचकर स्नातक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान करने के बाद विधायक संजीव शर्मा ने मतदाताओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान के माध्यम से ही नागरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

विधायक ने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button