
नोएडा, (आनन्द धारा)। देश में बढ़ती बेरोजगारी के दौर में भी स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से युवाओं को जॉब दिया जा रहा है, ऑटोमोबाइल टेक्नीशियन कोर्स के सीनियर ट्रेनर खान कार गुरु के नाम से मशहूर मोहसिन खान ने बताया कि आज के दौर में स्किल की बहुत जरूरत है, यदि कोई भी युवा जो ऑटोमोबाइल टेक्नीशियन की ट्रेनिंग लेता है तो उसे सौ प्रतिशत रोजगार मिलेगा देश में बहुत तेजी से इसकी डिमांड बढ़ रही है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी संस्था द्वारा 10वीं पास 18-30 वर्ष के युवाओं को निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग भी सार्थक संस्था के द्वारा दिया। जा रहा है इसमें सीट लिमिटेड है,आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को संस्था द्वारा निःशुल्क ट्रेनिंग के बाद जॉब भी दिया जा रहा है।



