Homeखेलशिक्षा

गाजियाबाद में 6वीं शहीद भगत सिंह कराटे प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

गाजियाबाद, 25 मई। इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुरम में आज 6वीं शहीद भगत सिंह कराटे प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रिचा सूद, डॉ. अरुण त्यागी, भूपेंद्र सिंह और मोनालिसा फ्रांसिस उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण सेंट मैरी स्कूल की प्रधानाचार्य लिना कथरथ एवं सौम्या द्वारा किया गया। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मैच ऑफिशियल्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें रोहतास, नीरज पाल, आशु शर्मा, शरण शर्मा, दीपेंद्र, सोहेल, निशांत, नीरज सिंह, दीपिका शर्मा, रितु सेवा त्यागी, गौरव गुप्ता, स्नेहा गौतम, मनोज पवार और दयानंद कुमार की निर्णायक भूमिका रही।

इस आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि खेलों के प्रति बच्चों में नई ऊर्जा का संचार भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button