Homeसामाजिक

गाजियाबाद की बेटियों ने अन्न सेवा अभियान में किया सहयोग

ग़ाज़ियाबाद। हमारा देश भारत एक तरफ़ जहां बहुत तेजी से विकास कर रहा है और आने वाले समय में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रयासरत है तो वहीं दूसरी तरफ़ आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें भरपेट भोजन नसीब नहीं हो रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए नमो गंगे संस्था द्वारा अन्न सेवा अभियान चलाया गया है।
इसके माध्यम से जरूरत मंद लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है। ग़ाज़ियाबाद में बढ़ती भुखमरी की समस्या को देखते हुए नमो गंगे संस्था के द्वारा कुष्ठ आश्रम में अन्न खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है।

इस कार्य में समाज के सभी लोगों का सहयोग संस्था को प्राप्त हो रहा है। कुछ समय पहले ही संस्था में कार्य कर रही बेटियों ने भी इसकी जरूरत व गंभीरत को देखते हुए अन्न सेवा अभियान में सहयोग की बात कही गयी है। हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में प्रीत कौर का कहना है कि एक भूखे व्यक्ति को भोजन कराने से बड़ा पुण्य कार्य कुछ नहीं हो सकता इसलिए मैं नमो गंगे संस्था के अन्न सेवा अभियान में अपना सहयोग दे रही हूं। जबकि ऋतिका सिंह का मानना है कि जब तक देश में सभी को दो समय का भोजन नहीं मिल जाता हम कितना भी विकास कर लें सब बेकार है। जबकि निष्ठा का कहना है कि दिल्ली एनसीआर के स्लम एरिया में आज भी बच्चों को कुड़े से खाद्य पदार्थ निकालकर खाते हुए देखा है जोकि बहुत ही दुःखद है इसलिए हम सभी ने अन्न सेवा में सहयोग के लिए आगे आयें हैं और अपने स्तर से पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। तनु व प्रार्थना का मानना है कि नमो गंगे निश्चित रूप से सराहनीय कार्य कर रहा है  जरूरतमंदों को भोजन खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना बहुत ही नेक कार्य है इसलिए हम सभी संस्था के साथ जुड़कर अपने स्तर से सहयोग कर रहे हैं। संस्था के चेयरमैन विजय शर्मा ने अन्न सेवा अभियान में सहयोग करने वाले सभी अन्न सेवकों के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button