Homeअध्यात्मसामाजिक

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा दिल्ली,एनसीआर में चलाया गया नशा उन्मूलन अभियान

नई दिल्ली,16 फरवरी। मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय सामाजिक एवं आध्यात्मिक  पंजीकृत संस्था है l जिसके प्रेरक सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु पूज्य श्री सतपाल जी महाराज है।उनकी प्रेरणा से संस्था समय-समय पर आध्यात्मिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ  अनेक सामाजिक कार्यों मे संलग्न है जैसे- रक्तदान शिविर,मिशन एजुकेशन, मिशन मेडिसन, भूकंप एवं प्राकृतिक आपदाओ मे निशुल्क राहत सामग्री वितरण, बेसहारा एवं निर्धन व्यक्तियों को राहत सामग्री एवं वस्त्र वितरण, नशा उन्मूलन पर जन जागृति अभियान चलाकर समाज मे जागरूकता फैलाना, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,आदि कार्यों को संचालित करती है।
इसी श्रखंला मे समिति की ओर से आज दिल्ली-एनसीआर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। नशा आज समाज की गंभीर समस्या बन गया है, इसके दुष्परिणामों की जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। आज का युवा नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है। नशा मुक्ति अभियान के तहत दिल्ली के सातों जिलों में और एनसीआर में विभिन्न जगहों पर सुबह प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे से मुक्ति के लिए जागृत किया गया,  नशा आज देश में एक बड़ी समस्या बन चुकी है, और इसके लिए हमें एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

प्रभात फेरी के बाद आयोजित विशाल सदभावना सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिस में विभिन्न प्रकार के नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के बारे अवगत कराया गया। विभिन्न तीर्थों से आए हुए संत महात्माओं ने युवाओं को नशा छोड़ने और नशे के भयंकर परिणामों के बारे में अवगत कराया, उन्होंने कहा की आजकल के तनाव पूर्ण जीवन से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति नशे की ओर बढ़ रहा है, जबकि श्री गुरु नानक देव जी ने कहा है, “नशा भांग शराब का उतर जात प्रभात, नाम खुमारी नानका चढ़ी रहे दिन रात”, हमें प्रभु  नाम का सहारा लेने की जरूरत है ताकि हम नशे की आवश्यकता से मुक्त हो सकें और हमारे जीवन का उत्थान हो सके। ईश्वर के ध्यान से हमें भौतिक ताप नहीं सताते हैं, हम विषम परिस्थितियों में बिना विचलित हुए अपने सामाजिक र्कत्तव्य का निर्वाह करने में सक्षम हो जाते हैं। श्री सतपाल महाराज जी का यह संदेश है कि भारत तभी विश्व गुरु बन सकता है जब इसमें सभी प्रकार की बुराईयां खत्म होंगी, नशे से युवा मुक्त होगा।

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चलाए गए इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इसकी प्रशंसा की व कहा की यह बहुत ही आवश्यक अभियान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button