Homeराजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा वृहद रक्तदान शिविर में 155 लोगों ने किया रक्तदान

नई दिल्ली, 23 फरवरी। सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से अखिल भारतीय सामाजिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था मानव उत्थान सेवा समिति देश के विभिन्न सामाजिक क्षेत्र जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, राष्ट्रीय उत्थान, प्राकृतिक आपदा तथा सांस्कृतिक विकास हेतु समय-समय पर कार्यक्रम करती रहती है। इसी श्रृंखला में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्था के प्रधान कार्यालय श्री हंस सत्संग भवन 2/12 पूर्वी पंजाबी बाग नई दिल्ली के प्रांगण मे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के साथ मिलकर एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 23 फरवरी  रविवार को प्रातः 9बजे से सांय 4 बजे तक किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मोती नगर विधानसभा के विधायक हरीश खुराना रहे।

इस शिविर मे संस्था के अनेक कार्यकर्ता, सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहें ।
संस्था के प्रबंधक एवं केंद्रीय समिति के संगठन सचिव महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी ने कहा कि रक्तदान महादान होता है, दूसरों की मुसीबत में काम आने वाले व्यक्ति का जीवन महान होता है, सभी स्वस्थ निरोग व सुयोग्य व्यक्तियों को जीवन मे रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button