Homeअध्यात्मनई दिल्लीसामाजिक

‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही भारत बनेगा विश्वगुरु – सतपाल जी महाराज

नई दिल्ली,(आनन्द धारा): 22 नवंबर को आध्यात्मिक गुरु व सुविख्यात समाजसेवी श्री सतपालजी महाराज ने कहा कि भारत की संत परंपरा ने कभी केवल अपने जाति, धर्म, कुल या गोत्र के लोगों के कल्याण की कामना नहीं की, बल्कि संपूर्ण विश्व के मंगल का संदेश दिया है। जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी आत्मा का विकास करेगा, तभी ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना साकार होगी और भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा।
श्री महाराज जी ने पंडवाला आश्रम में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा श्री हंस जी महाराज की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन को संबोधित किया ।
सतपाल जी महाराज ने समाज में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती हिंसक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति में भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण जैसी पवित्र दृष्टि विकसित हो जाए तो किसी भी नारी का अपमान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कंप्यूटर, हवाई जहाज और मिसाइलें बनाने वाले कारखाने तो हैं, लेकिन इंसान को सच्चा इंसान बनाने वाली कोई फैक्ट्री नहीं है। ऐसे आयोजन मानव निर्माण की वास्तविक पाठशाला हैं।

इस अवसर पर श्री सतपालजी महाराज ने पंडवाला आश्रम में नव-निर्मित प्याऊ और नई सड़क का लोकार्पण भी किया। सम्मेलन परिसर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी शुभारंभ किया गया।
सम्मेलन में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल सत्संग पंडाल, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जनसंपर्क कार्यालय, खोया-पाया केंद्र, सूचना केंद्र, युवा प्रकोष्ठ, भंडारा, आवास व्यवस्था, स्नानघर, शौचालय, आध्यात्मिक पुस्तक भंडार तथा भोजन वितरण सहित अनेक सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
कार्यक्रम की विशेषता यह है कि संपूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन सामाजिक सहयोगी संस्था मानव उत्थाम सेवा समिति द्वारा किया गया I मानव सेवा दल द्वारा हजारों स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं वर्दी में चौबीसों घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं ।
दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित पंडवाला आश्रम में आयोजित इस सम्मेलन में दोनों राज्यों सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा । विश्वस्तरीय आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज के प्रवचनों को सुनने और उनके दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष एकत्रित होते हैं।
कार्यक्रम में गुरुमाता अमृता जी, श्री विभु जी महाराज तथा अनेक संत-महात्मा और प्रबुद्ध वक्ता भी अपने आध्यात्मिक विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में श्री महाराज जी सहित दिव्य विभूतियों का समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया किया गया, कार्यक्रम का संचालन डॉ संतोष यादव जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button