रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत ने लगाया रक्तदान एवं थैलेसीमिया स्क्रीनिंग कैंप, 184 यूनिट रक्त एकत्र

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर एवं थैलेसीमिया स्क्रीनिंग कैंप
जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, क्लब सदस्यों ने जताया आभार
गाजियाबाद/मथुरा। (आनन्द धारा)। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत की ओर से रोटरी ब्लड सेंटर, नई दिल्ली के तत्वावधान में जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा में रक्तदान शिविर एवं थैलेसीमिया स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 184 यूनिट रक्तदान किया।
क्लब अध्यक्ष अंजुल गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने में मदद मिलती है।
इस पुनीत सेवा कार्य में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत की ओर से अंशुल गर्ग, पराग अग्रवाल,आशीष गर्ग, दिनेश मित्तल, विनीत जैन एवं सतीश मित्तल उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग किया।
रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर एवं थैलेसीमिया स्क्रीनिंग कैंप

क्लब के मीडिया प्रभारी संदीप सिंघल ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने से बड़ा पुण्य शायद ही कोई हो। उन्होंने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी सामाजिक भागीदारी समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करती है।

शिविर में 184 यूनिट रक्त एकत्र होने पर क्लब के सभी सदस्यों ने रक्तदाताओं, विश्वविद्यालय प्रबंधन और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रोटरी क्लब समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा।
रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर एवं थैलेसीमिया स्क्रीनिंग कैंप



