Homeखेलसामाजिक

क्रीड़ा भारती में अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ, अश्वनी शर्मा ही संभालेंगे गाजियाबाद की कमान

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। क्रीड़ा भारती, गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं और विभिन्न प्रकार की सूचनाओं पर संगठन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री विशाल मित्तल ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि श्री अश्वनी शर्मा ही गाजियाबाद महानगर के वर्तमान एवं अधिकृत अध्यक्ष हैं। उनके दायित्व में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने बताया कि पिछले कुछ समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा स्वयं को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष घोषित करने अथवा इस संबंध में घोषणाएं किए जाने की सूचनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने ऐसी सभी घोषणाओं को निराधार, भ्रामक और संगठन के नियमों के विरुद्ध बताया है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्रीड़ा भारती गाजियाबाद महानगर में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्ववत अश्वनी शर्मा के पास ही है। उनके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति की नियुक्ति या दायित्व परिवर्तन को लेकर संगठन की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

श्री मित्तल ने यह भी कहा कि भविष्य में यदि संगठनात्मक स्तर पर किसी पदाधिकारी के दायित्व में कोई बदलाव किया जाता है, तो उसकी जानकारी संगठन के निर्धारित और अधिकृत माध्यमों से ही सार्वजनिक की जाएगी। ऐसे में किसी भी अनधिकृत घोषणा या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।

संगठन की ओर से यह प्रेस विज्ञप्ति पत्रकार बंधुओं एवं संबंधित लोगों के बीच स्थिति स्पष्ट करने और आधिकारिक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जारी की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए क्रीड़ा भारती, मेरठ प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री विशाल मित्तल से उनके अधिकृत संपर्क नंबर पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button