Homeखेलगाजियाबादसम्मानसामाजिकसांस्कृतिक

क्रीड़ा भारती, गाजियाबाद महानगर की प्रेरणा से एल.एम.टी. खो-खो क्लब द्वारा भव्य दिवाली मिलन समारोह आयोजित

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। क्रीड़ा भारती, गाजियाबाद महानगर की प्रेरणा एवं रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट के संरक्षण में एल.एम.टी. खो-खो क्लब, गाजियाबाद द्वारा भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज परिसर स्थित चलित क्रीड़ा केंद्र में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, गणमान्य अतिथियों एवं खेल प्रेमियों ने सहभागिता की।

रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट के संरक्षण में आयोजित समारोह का संयोजन आदित्य शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता श्री बहादुर जी (महानगर प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गाजियाबाद महानगर) ने दिया प्रेरणादायी उद्बोधन। रो. अश्वनी शर्मा (महानगर अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती) सहित गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का किया सम्मान।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री हनुमान जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर जी तथा भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बहादुर जी, महानगर प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गाजियाबाद महानगर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में खेलों के महत्व, अनुशासन, संगठन, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करते, बल्कि व्यक्ति में नेतृत्व, टीम भावना, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।

मुख्य अतिथि तेजस्वी शर्मा जी, प्रांत कोषाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, मेरठ प्रांत एवं अति विशिष्ट अतिथि जितेंद्र जी, महानगर शारीरिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गाजियाबाद महानगर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को समाज में अधिकाधिक प्रोत्साहित करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में रोटेरियन डॉ. सुभाष गुप्ता एवं रोटेरियन अश्वनी शर्मा, महानगर अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, गाजियाबाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष अतिथि के रूप में रोटेरियन एम.सी. गौर, पूर्व अध्यक्ष, रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट उपस्थित रहे। विशाल शर्मा ने विशेष सहयोगी के रूप में कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का संयोजन आदित्य शर्मा, खेल शिक्षक एवं संचालक, चलित क्रीड़ा केंद्र द्वारा किया गया। उन्होंने एल.एम.टी. खो-खो क्लब की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

इस अवसर पर ओम वीर चौधरी (शारीरिक शिक्षक), रविंद्र चौधरी, वीरेंद्र त्यागी, शीलू नगर, अमित प्रताप सिंह (राष्ट्रीय खिलाड़ी), सचिन चौधरी (राष्ट्रीय खिलाड़ी), कुमारी मोनी (राष्ट्रीय खिलाड़ी), कुमारी लक्ष्मी (राष्ट्रीय खिलाड़ी), कुमारी अंजलि (राष्ट्रीय खिलाड़ी), कुमारी आयुषी (राष्ट्रीय खिलाड़ी), कुमारी शिवानी (राष्ट्रीय खिलाड़ी), ईशान खान (राष्ट्रीय खिलाड़ी), कुमारी इकरा (राष्ट्रीय खिलाड़ी), प्रमोद वासु (शारीरिक शिक्षक) एवं शाहरुख (शारीरिक शिक्षक) सहित अनेक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं खेल शिक्षक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी खिलाड़ियों एवं खेल शिक्षकों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button