Home

कोलकाता में 5.3 तीव्रता का भूकंप, दोपहर 1:22 बजे महसूस हुए तेज झटके; USGS ने की पुष्टि

कोलकाता,(आनन्द धारा)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 27 फरवरी, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे ज़ोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी US Geological Survey (USGS) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है।

USGS द्वारा जारी सीस्मिक डेटा के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के Taki से लगभग 26 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था। यह भूकंप दोपहर 1:22 बजे (IST) पर आया और इसकी गहराई 9.8 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का भौगोलिक स्थान 22.451°N अक्षांश और 89.139°E देशांतर बताया गया है।

झटके कोलकाता और आसपास के इलाकों में स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया, लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button