Homeराजनीति

अरविन्द केजरीवाल की होगी दिल्ली की सत्ता से विदाई – रामदास आठवले

नई दिल्ली 11 जनवरी । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले), राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री मा. रामदास आठवले के ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया आम आदमी पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए काम करेगी व कांग्रेस को दिल्ली में पुन: जीरो सीट पर फिर से समेटने का काम करेगी। मा. रामदास आठवले ने दावा किया की दिल्ली में एतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। आरपीआई (आठवले), के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी दिल्ली की 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा शेष सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी।

केंद्रीय मंत्री मा. रामदास आठवले ने दावा किया कि नित्य नए भ्रष्टाचार के कारनामों से दिल्ली की जनता को त्रस्त करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार को जनता इस विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। मा. रामदास आठवले ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का वादा करने वाली आप ने देश की राजधानी को विश्व स्तरीय शहर बनाने के स्थान पर इसे खोखला कर दिया है। मा. रामदास आठवले ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्वस्तरीय स्कूल बनाने का दावा करने वाले केजरीवाल ने दो लाख से अधिक बच्चों को शिक्षा से वंचित कर दिया है। शराब घोटाले से पूरे दिल्ली को बदनाम करने का काम अरविन्द केजरीवाल ने किया है।

केंद्रीय मंत्री मा. रामदास आठवले ने कहा कि आरपीआई (आठवले), के प्रत्याशी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए समर्थन देंगे। आरपीआई (आठवले), के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. रामदास आठवले ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में गत १० वर्षों में देश विकास के पथ पर अग्रसर हो कर नए कीर्तिमान रच रहे है, वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली देने का वादा करते हुए दिल्ली की सत्ता पर क़ाबिज़ हुए, लेकिन खुद भ्रष्टाचार में डूब गए। मा. रामदास अठावले ने कहा कि देश मे केजरीवाल की एकमात्र सरकार है जिसके मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री जेल जा चुके है। मा. रामदास आठवले जी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तीसरी बार सरकार बनाने के मंसूबों को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), सफल नहीं होने देगी।

मा. रामदास आठवले ने कहा कि संविधान निर्माता पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सपनों के भारत निर्माण के सपना देश के प्रधान सेवक माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है, मा. रामदास आठवले ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में अरविंद केजरीवाल ने केवल दिल्ली की जनता को नए सपने दिखाकर गुमराह किया है, लेकिन इस बार दिल्ली वासी केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता से दूर कर सबक सिखाने का काम करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button