Homeराष्ट्रीय

अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला, भारत का परचम लहराकर बढ़ाया देश का गौरव

नई दिल्ली,15 जुलाई। भारत के लिए गर्व का क्षण तब आया जब भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सफलतापूर्वक 18 दिन बिताने के बाद सुरक्षित रूप से धरती पर वापसी की। वे एक्सिओम-4 मिशन के तहत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट के पास उतरे।

इस मिशन के दौरान शुभांशु शुक्ला ने आईएसएस पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिससे 140 करोड़ देशवासियों का स्वाभिमान और आत्मबल नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। उन्होंने न केवल विज्ञान व अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय प्रतिभा का परचम भी लहराया।

स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान ने सोमवार को आईएसएस से अलग होकर वापसी की यात्रा शुरू की थी, और करीब 22 घंटे बाद यह कैप्सूल सफलतापूर्वक समुद्र में लैंड हुआ।

मिशन के दौरान शुभांशु ने भारतीय युवाओं के लिए कई संदेश भी साझा किए और उन्हें विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस ऐतिहासिक मिशन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें शुभांशु शुक्ला को तिरंगा थामे गर्व से खड़े देखा जा सकता है।
यह मिशन न केवल भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button