Homeअध्यात्मप्रदर्शनसामाजिक

लोनी प्रकरण में रामचरित मानस का अपमान सम्पूर्ण सनातन धर्म पर आघात- श्रीमहंत हरि गिरी

गाजियाबाद। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की शान है,उन पर अगर आंच भी आई तो प्रलय आ जाएगी श्रीमहंत प्रेम गिरी जी महाराज (अंतर्राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा)

पूरा पंचदशनाम जूना अखाड़ा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ है श्रीमहंत मोहन भारती जी(अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपंचदशनाम जूना अखाडा)

अहंकारी अधिकारियों की बातों पर विश्वास करके योगी जी सनातन धर्म का नुकसान कर रहे हैं महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी
शिवशक्ति धाम डासना में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की पूरी कार्यकारिणी ने एकमत से लोनी में रामचरित मानस के अपमान पर विरोध प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से दोषी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने का निवेदन किया।
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी जी महाराज ने लोनी में रामचरित मानस के अपमान को संपूर्ण सनातन पर आघात बताते हुए विधायक नंदकिशोर गुर्जर को अपना पूरा आशीर्वाद दिया।
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती जी महाराज ने कहा कि पूरा श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ है और जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उतरा जाएगा।
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी जी महाराज ने गाजियाबाद पुलिस आयुक्त के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की हत्या की साजिश रचने की बात पर उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े से शेर हैं। अगर पुलिस ने उनको व्यर्थ ही छेड़ा भी तो पूरा संत समाज और जूना अखाड़ा इसका हर तरह से प्रतिकार करेगा।
आज प्रातः विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी शिवशक्ति धाम डासना आकर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर से अंतिम सांस तक उनका साथ देने का वचन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button