Homeअध्यात्मसामाजिक

ममता की छांव सेवा ट्रस्ट ने 121 कन्याओं का किया कन्या पूजन, जरूरतमंद बुजुर्ग को पहुंचाया वृद्धाश्रम

गाजियाबाद (सुशील कुमार शर्मा)। ममता की छांव सेवा ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा संत रविदास कालौनी, पुराना विजय नगर में संचालित इन्दू  शिशु विद्या सदन में नवरात्रि पर्व के सातवें दिन शुक्रवार को मां कालरात्रि की विधिवत पूजा करके हर्षोल्लास के साथ लंचबॉक्स और फलाहार का सामान (चिप्स, मूंगफली, पेठा, केला और फ्रूटी) देकर 121 कन्याओं का पूजन किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन मेघराज अरोड़ा और द्रोपदी बरनवाल ने  दक्षिणा में सभी को पचास-पचास रुपए दिए। श्वेता त्रिपाठी ने सभी कन्याओं  के चरण भी पूजे।

कार्यक्रम में संरक्षक स्वरुप नारायण, मुन्नी लाल बरनवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. एम. एल. त्रिपाठी , मंत्री आमोद कपूर,  सहमंत्री संजीव बरनवाल, काॅर्डिनेटर एस.के. उपाध्याय , सदस्य बालकृष्ण कुकरेजा व प्रीति कुकरेजा, स्कूल की प्रधानाचार्य और ट्रस्ट की सचिव सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या मंजू मल्होत्रा,योग शिक्षका व स्कूल समिति की उप प्रबंधक अर्थना शर्मा , स्कूल समिति की मंत्री सुधा रानी, स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं राजेश सिंह,प्रिया सेठी, कुमारी मुस्कान व आयुष कुमार उपस्थित रहे।

विदित हो ममता की छांव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने गत दिवस एक बुजुर्ग राधे श्याम को वृद्ध आश्रम में पहुंचाया गया है। इस वृद्ध को उनके ही परिवार वालों ने घर से निकाल दिया था। राधे श्याम (उम्र 86 वर्ष) बहुत सालों से चाय का खोखा चलाकर अपने बेटे का परिवार चला रहे थे। घर बेटा- बहु के नाम कर दिया था। अब जब बाबा को सहारे की जरूरत थी तो घर से ही जवाब मिल गया। राधे श्याम  ममता की छांव सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ. एम एल त्रिपाठी  के पास आए और उनसे सहायता मांगी। जिसके बाद ट्रस्ट की सचिव सीमा शर्मा ,श्रीमति मंजू त्रिपाठी और संजू त्रिपाठी उन्हें दुहाई स्थित आवासीय वृद्ध आश्रम छोड़ कर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button