Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

श्री राम जानकी विवाह एवं कन्यादान की लीला का मंचन

मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में यहां टंकी रोड पर श्री राम जानकी विवाह एवं कन्यादान की लीला का मंचन किया गया।
जनकपुरी में धनुष टूटने के बाद, दूत अयोध्यापुरी में जाकर महाराज दशरथ को सारा समाचार बताते हैं और राजा जनक की ओर से दी गई निमंत्रण पत्रिका देते हैं। अयोध्या से महाराज दशरथ का परिवार नगर वासियों के साथ बारात लेकर जनकपुरी पहुंचा। जहां महाराजा जनक ने उनका स्वागत सत्कार किया तथा विधि पूर्वक भगवान श्री राम सीता माता का विवाह संस्कार किया गया। जनकपुरी के नर नारियों ने विवाह में अपनी क्षमता के अनुसार कन्यादान स्वरूप भेंट दी। चारों भाइयों का विवाह एक साथ हुआ और महाराजा दशरथ आनंदित हो गए।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संचालक बुद्ध प्रकाश गोयल, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश मोहन गोयल, योगेंद्र गुप्ता लिली, राजेश सिंघल, सचित गोयल, वासु गुप्ता, सभासद भूपेंद्र पाल, शिवकुमार गोयल, राजकुमार गोयल, अतुल गर्ग, संजीव राजपूत, पंकज यादव, दीपक सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button