Homeउत्तर प्रदेशखेल

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में क्रिकेट का रोमांच, वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और ब्रज केसरिया ने मारी बाजी

वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और ब्रज केसरिया ने जीते मुकाबले, अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखा रोमांच

मेरठ,(आनन्द धारा)। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर-14 जोनल स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के मैचों में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और ब्रज केसरिया की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

वेस्ट यूपी हस्तिनापुर ने बनाया 155 रन का मजबूत स्कोर

पहले मुकाबले में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की टीम ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से शहज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए, जबकि मनन ने 18 और चिराग ने 17 रन का योगदान दिया।

ब्रज केसरिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक, प्रत्यक्ष और असकान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रज केसरिया की टीम 15.1 ओवर में 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की ओर से विवेक और अभय ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।

ब्रज केसरिया ने 9 विकेट से दर्ज की जीत

दूसरे मुकाबले में बुंदेलखंड टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 18.3 ओवर में महज 61 रन पर सिमट गई। मानस ने टीम के लिए सर्वाधिक 13 रन बनाए।

ब्रज केसरिया की ओर से प्रत्यक्ष ने दो विकेट लिए, जबकि आईश, सार्थक और आयुष ने एक-एक विकेट हासिल किया।

61 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रज केसरिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 12.1 ओवर में एक विकेट खोकर 62 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से देव ने नाबाद 29 रन की पारी खेली।

इसके बाद सरयू स्ट्राइकर और बुंदेलखंड टाइगर के बीच भी एक मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों को अपनी क्रिकेट प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट के तहत बुधवार को भी दो मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्साहजनक है और आने वाले मुकाबलों में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button