राजनगर में माता की चौकी के साथ भक्तिमय हुआ माहौल

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से रामलीला मैदान में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी परिवार सहित तथा अन्य भक्त गण भी उपस्थित रहे। सभी ने सर्वप्रथम श्री गणेश जी की पूजा की तथा उसके बाद मां दुर्गा की पूजा, आराधना कर आशीर्वाद मांगा। मुख्य यजमान के रूप में विजय कुमार गुप्ता (हरीराम स्टील वाले) ने सपरिवार पूजन आरंभ कराया।
इस मौके पर रैना एण्ड पार्टी की ओर से माता की चौकी में भजन गायक नरेश रैना ने सर्वप्रथम गौरा के दुलारे करो मेहरबानी से स्तुति कर श्री गणेश का पूजन किया एवं निर्विघ्न श्रीराम महोत्सव सम्पन्न होने की प्रार्थना की गई। इसके बाद उन्होंने माता सरस्वती का आह्वान करते हुए उन्हें नमन किया – नमो मां शारदे हम पहले वंदन करते हैं तेरा करना मेरे कंठ बसेरा। उनके बाद दिल्ली से आए भजन गायक किशोर वर्मा एवं राधिका किशोरी तथा बाॅबी भाई ने मनमोहक भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस बीच रोहित महादेव की ओर से सबसे पहले प्रभु हनुमान जी की तथा इसके बाद राधा कृष्ण, शिव पार्वती तथा शेर के साथ मां दुर्गा की खूबसूरत झांकियां प्रस्तुत की गई। संगीत बैंड के साथ भजनों की ये प्रस्तुति इतनी मधुर थी कि भक्तगण को नाचने पर मजबूर हो उठे। इसके बाद लोगों ने अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए अरदास भी कराई।

इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, एवं श्रीमती उषा गुप्ता,महामंत्री दीपक मित्तल एवं रेशमा मित्तल, कोषाध्यक्ष आर के शर्मा, आर एन पाण्डेय, राजीव मोहन एवं श्रीमती राजबाला गुप्ता, विनीत शर्मा, एस एन अग्रवाल एवं श्रीमती आशा अग्रवाल, अमरीश त्यागी एवं मंजू त्यागी, राजीव त्यागी एवं श्रीमती रीता त्यागी, स्थानीय पार्षद प्रवीन चौधरी, सुभाष शर्मा, मुकेश मित्तल एवं प्रीति मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, रेखा अग्रवाल सौरभ गर्ग तथा सुमन गर्ग, मोतीलाल गर्ग, जी पी अग्रवाल, सुन्दर लाल यादव, मदन लाल हरित, सुन्दर लाल यादव, मुख्य सलाहकार अनिल कुमार क्वालिटी स्टील वाले, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डीके गोयल, दीपक कांत गुप्ता , डॉ आरके मित्तल , आलोक मित्तल, मनीष वशिष्ठ, आकाश वशिष्ठ, जयकमल अग्रवाल, मुकेश शर्मा, श्रीचंद चौहान, वीरेन्द्र सारस्वत, गोल्डी सहगल, ओमप्रकाश भोला , विजय लुम्बा, पंकज भारद्वाज , संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, जेपी राणा, भूपेंद्र चित्तौडिया, जय सिंह सहित राजनगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



