Homeखेलगाजियाबादसम्मानसामाजिक

क्रीड़ा भारती और PCG के संयुक्त आयोजन में पाम रिज़ॉर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य समापन

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। पाम रिज़ॉर्ट, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में आयोजित दो दिवसीय चतुर्थ पाम रिज़ॉर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट का 4 सितंबर को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह आयोजन क्रीड़ा भारती, गाजियाबाद महानगर एवं पाम कल्चरल ग्रुप (PCG) के संयुक्त संयोजन में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में प्रियाल भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि आद्या चड्ढा उपविजेता रहीं। अंडर-15 बालक एकल वर्ग में अर्जुन शर्मा विजेता तथा आरव सलूजा उपविजेता रहे। इस वर्ग में युधिष्ठिर चौधरी, सार्थक जैन, अर्णव त्यागी एवं विवान बत्रा ने भी प्रतिभाग किया।

सीनियर महिला एकल वर्ग में हिमांशी बेलवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संगीता पांडे उपविजेता रहीं। प्रीति त्यागी एवं रुचिका पोपली ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वहीं सीनियर महिला युगल वर्ग में रुचिका पोपली एवं हर्षिका श्रीवास्तव की जोड़ी विजेता रही, जबकि हिमांशी बेलवाल एवं संगीता पांडे की जोड़ी उपविजेता रही।

सीनियर पुरुष एकल वर्ग में अंकित बेलवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि नैरित राज उपविजेता रहे। इस वर्ग में रिकी पांडे, रुद्र शर्मा, आशुतोष गुनगुनी, सुमित पोपली, दिपांशु शर्मा, रमन सलूजा, आशीष श्रीवास्तव, मिखिल पासरिचा एवं गगन बत्रा ने भी प्रतिभाग किया। सीनियर पुरुष युगल वर्ग में रुद्र शर्मा एवं रमन सलूजा की जोड़ी विजेता तथा अंकित बेलवाल एवं सुमित पोपली की जोड़ी उपविजेता रही। आशुतोष गुनगुनी एवं आशीष श्रीवास्तव, नैरित राज एवं दिपांशु शर्मा तथा गगन बत्रा एवं आरुष सेठ की जोड़ियों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

सुपर सीनियर एकल के मैत्रीपूर्ण मुकाबले में राकेश अग्रवाल विजेता तथा पवन त्यागी उपविजेता रहे। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले का उद्देश्य वरिष्ठ सदस्यों को भी खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती, गाजियाबाद महानगर की ओर से अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे। समापन अवसर पर पाम कल्चरल ग्रुप (PCG) के अध्यक्ष रवि कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा, मुख्य संयोजक संजय तारिका, संरक्षक राजबीर त्यागी, संरक्षक पवन त्यागी, संयोजक पूर्णिमा गोयल, संरक्षक मंजू त्यागी, संरक्षक रेखा कौशिक, पूर्व उपाध्यक्ष राशि चड्ढा, शुभम सिंघल, राकेश अग्रवाल, वंदना शर्मा, प्रीति त्यागी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों एवं युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, सकारात्मक सोच और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। चतुर्थ पाम रिज़ॉर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट ने पूरे समुदाय में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामूहिक सहभागिता की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button