
मुख्य अतिथि विधायक संजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान –शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए करें हरसंभव प्रयास
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। आगामी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज पटेल नगर सेकंड में भाजपा शहर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता एड. ने की। बैठक में शहर विधायक संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने, अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा चुनाव को लेकर प्रभावी रणनीति बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करे, उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करे तथा यह सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे।
शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क से ही संगठन मजबूत होता है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने चुनावी अभियान को पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और मतदान प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। बैठक मे भाजपा नेता पवन गोयल पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, पंडित राकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी,,अजय चोपड़ा,कलुआ कश्यप, रोहित,गजराज सिंह,विनीत त्यागी,अनिल जिंदल, ऋषभ जैन,अक्षय,कुणाल, नवीन गर्ग सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



