Homeगाजियाबादनई दिल्लीशिक्षा

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने कड़कड़डूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में विशेष लोक अदालत का शैक्षणिक भ्रमण किया


गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, गाजियाबाद के LL.B एवं B.A LL.B के छात्र-छात्राओं ने दिनांक 22.03.2026 को दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष लोक अदालत का शैक्षणिक भ्रमण (Educational Visit) किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लोक अदालत की कार्यवाही को नजदीक से देखा तथा वैकल्पिक विवाद निपटान (Alternative Dispute Resolution) की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यायिक प्रक्रिया, विशेषकर लोक अदालत की कार्यप्रणाली एवं उसके महत्व से अवगत कराना था। विद्यार्थियों ने विभिन्न मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटान की प्रक्रिया का अवलोकन किया, जिससे उन्हें न्याय प्रणाली के व्यावहारिक पक्ष की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर कॉलेज के विधि सलाहकार डॉ. जुगेश असपाल एवं प्रवक्ता डॉ. पंकज विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को लोक अदालत की उपयोगिता, महत्व एवं उसके सामाजिक प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उन्हें सक्रिय रूप से सीखने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज प्रशासन ने इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, जिससे विद्यार्थियों का व्यावहारिक ज्ञान एवं विधिक समझ सुदृढ़ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button