जय माता दी गरबा मंडल-सुवासरा के शारदीय नवरात्रि सांस्कृतिक गरबा 2025 का आयोजन समपन्न

सुवासरा/मंदसौर,(आनन्द धारा न्यूज़)। गणेश मंदिर चौक पर विगत 26 वर्षों से जय माता दी गरबा मंडल-सुवासरा द्वारा हिन्दू संस्कृति का शारदीय गरबा सांस्कृतिक आयोजन कर रहा है। नौ दिवस चलने वाले इस आयोजन के तहत नवदुर्गा के नौ रूपों की नौ देवियों के अनुसार प्रत्येक दिवस आराधना आरती पश्चात् प्रारंभ किया गया आयोजन के दौरान प्रत्येक दिवस विभिन्न गरबा ग्रूपों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक दिवस आयोजन के दौरान आयोजन को देख रहे दर्शकों से हिन्दू संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रकार के ग्रंथों, प्रचलित कथाओं, देशहित, भारतीय सेना से संबंधित तीन-तीन प्रश्न पुछे गए और दर्शकों ने उनके उत्तर भी दिये। एवं पुरस्कृत भी किया गया।
प्रत्येक दिवस गरबा ग्रूपों द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन गरबा ग्रूपों को प्रथम पुरस्कार ₹ 3100/- द्वितीय ₹ 2100/- एवं तृतीय ₹ 1500 के पुरस्कार हेतु घोषित किये गए। नवमीं दिनांक 1 अक्टूबर के दिवस जिला स्तरीय डांडिया रास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 10 गरबा ग्रूपों ने भागीदारी की इन ग्रूपों में से आठवें स्थान तक के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गरबा ग्रूपों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई। प्रथम, द्वितीय , तृतीय, चतुर्थ, पंचम , षष्ठ, सप्तम एवं अष्ठम स्थान पर रहे गरबा ग्रूपों को क्रमशः ₹15555 , ₹ 11111 , ₹ 7777 , ₹ 5555 , ₹ 4444 , ₹ 3333 , ₹ 2222 एवं ₹ 1111 के पुरस्कारों की घोषणा की गई।
इनके अतिरिक्त प्रतिदिन प्रथम तीन ग्रूपों के कोरियोग्राफरों को गिफ्ट हेम्पर पुरस्कारों की घोषणाऐं प्रतिदिन का गई, इसी कड़ी में 6 अक्टूबर रात्रि 8 बजे सभा चौक सुवासरा पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन रखा गया है जिसमें मंडल ने सभी काव्यप्रेमियों को आमंत्रित किया है। इन सभी पुरस्कारों का वितरण दिनांक 7 अक्टूबर को सुवासरा में स्थित जैन दादावाड़ी परिसर में किया जायेगा। नवमीं दिनांक 1 अक्टूबर को सांस्कृतिक आयोजन रात्रि 3 बजे तक चला जो कि श्री हनुमान चालीसा पाठ करने के पश्चात नवरात्र सांस्कृतिक आयोजन के समापन की घोषणा हुई।
इस नौ दिवसीय आयोजन के दौरान प्रत्येक दिवस विशेष अतिथि को आमंत्रित किया गया और उनका सम्मान जय माता दी गरबा मंडल-सुवासरा के सदस्यों द्वारा किया गया। नौ दिवसीय नवदुर्गा शारदीय नवरात्र के सांस्कृतिक आयोजन का संचालन एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अपनी प्रभावशाली आवाज एवं अनोखे अंदाज़ में श्री सुधीर जी खुराना ने किया एवं आयोजन के समापन का आभार श्री दिनेश जी गुप्ता (एग्रो) ने प्रकट किया।

जय माता दी गरबा मंडल-सुवासरा की आयोजन समिति के सदस्य सुरेश गुप्ता, सुधीर खुराना, उमेश सोनी, उमेश शिल्पी, दिनेश गुप्ता, (एग्रो), विजय विश्वकर्मा, सावन काला, आशीष रत्नावात, राजेंद्र सकलेजा, अशोक गुप्ता, संजय रत्नावत, सुरेश धनोतिया , सुनील धनोतिया, संजय मुनिया, सुनील कोठरी, राजेंद्र मीना, आदेश जैन , पंकज जैन (डाबर), पारस जैन , सुनील जायसवाल, कमल मोदी, नागेश्वर वेद, राजेंद्र तिवारी ,राजकुमार सेठिया , नंदकिशोर राठौर, श्रीमती सुरजीत कौर होंडा, मधुबाला नीमा, गंगा जैन, सीमा धनोतिया , संगीता काला, सुमित्रा दानगढ़, स्नेहा पमनानी आदि है उक्त जानकारी सदस्य आशीष रत्नावत ने दी।



