Homeशिक्षासामाजिक

“मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान” स्किल ट्रेनिंग के साथ मिल रहा रोजगार

नोएडा,(आनन्द धारा)। सार्थक एक नई सोच संस्था के द्वारा महिला सशक्तिकरण के मेरी “बेटी मेरा स्वाभिमान” सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत 10 वीं पास 18-30 आयु वर्ग की छात्राओं को स्किल ट्रेनिंग के साथ ही रोजगार भी दिया जा रहा है वह भी निःशुल्क। संस्था अब तक 60 छात्राओं को 30 दिन की स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। बड़ी संख्या में इनको रोजगार भी दिया जायेगा इसके लिए संस्था कार्य कर रही है। इस प्रोजेक्ट में देश के दस से ज्यादा राज्यों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया है।

सार्थक एक नई संस्था आर्थिक रूप से कमजोर छात्र, छात्राओं के लिए कार्य करने वाली संस्था है जो बच्चे जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं उनको चिंहित कर उनके सपनो को उड़ान देने का कार्य सार्थक एक नई सोच संस्था के माध्यम से किया जाता है, अब तक हजारों युवाओं को स्किल ट्रेनिंग के साथ ही रोजगार देने का कार्य संस्था द्वारा किया गया है। इस कार्य के लिए संस्था को सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा समय समय पर समानित भी किया जाता रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के स्किल मिनिस्ट्री व राज्यपाल हिमाचल प्रदेश द्वारा भी समानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button