
मोदीनगर/गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ, भोजपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती मनायी गई।

सर्व प्रथम कॉलेज की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल ने दोनो महापुरूषो के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और पुष्पांजलि समर्पित की। अपने सम्बोधन में कहा कि सत्य और अहिंसा की शक्ति से महात्मा गॉधी ने इतिहास की दिशा बदल दी थी। गॉधी जी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शान्ति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। कॉलेज के अध्यक्ष व शिक्षाविद सीए0 (डा०) अनुज गोयल ने अपने सन्देश में कहा कि गॉधी जी के स्वदेशी के उपयोग को बढाने के उनके सपने को पूर्ण करने के लिए आज देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी को अपना रहा है।

प्रोफेसर (डा०) मधु रानी ने कहा कि छात्रो को सबसे पहले विनम्र और सही होना चाहिए अपनी पढाई पूरी होने तक उसे कठोरतम अनुशासन में होना चाहिए। प्रोफेसर डा० पंकज ने छात्रो को चार टीम में विभाजित कर क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया। गॉधी जी से सम्बन्धित अनेक प्रश्न पूछे गये। चारो टीम ने नीडरता के साथ विनम्रभाव से सबका उत्तर दिया। इन टीमो के प्रमुख मन्तशा प्रथम स्थान, नितिन द्वितीय स्थान, आसमोहम्मद तृतीय स्थान व चिंकी ने सात्वना पुरास्कार प्राप्त किया। सभी छात्रो ने प्रमाणपत्र, स्मृतिचिहृन प्राप्त कर खुशी व आनन्द का अनुभव किया।
इस कार्यक्रम में श्री प्रदीप तोमर व अन्य कर्मचारियो ने भी अपना-अपना योगदान दिया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



