Homeयात्राराष्ट्रीयसामाजिक

मुख्यमंत्री योगी के अवतरण दिवस पर सनातन हिन्दू वाहिनी द्वारा गौतमबुद्धनगर में भव्य कार्यक्रम व तिरंगा यात्रा संपन्न

गौतमबुद्ध नगर। ग्राम चौड़ा, सेक्टर 22, में सनातन हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित वैष्णव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष पर भव्य कार्यक्रम हुआ एवं तिरंगा यात्रा निकली गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी रहे, कार्यक्रम में वशिष्ट अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत विक्रम व मंच का संचालन मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश चौहान, बंटी प्रधान सलावा एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा ने अपने विचार रखे। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत विक्रम ने कार्यक्रम में आए हुए सभी सदस्यों से निवेदन किया, कि जात-पात का भेद भाव मिटाकर सभी सनातनी भाई मिलजुल कर रहे, प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी, और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जब से योगी सरकार आई है, तब से गुंडा राज खत्म हो गया है। और उत्तर प्रदेश पुलिस की भी काफी तारीफ की कार्यक्रम में आई हुई सभी माताओं और बहनों से निवेदन किया कि आप अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे और समझाएं, लव जिहाद का शिकार होने से बचाएं। कार्यक्रम में आए हुए सभी पुलिस कर्मियों को प्रदेश अध्यक्ष मंच पर बुलाकर अपने पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित करवाया। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष की सहमति से ओमवीर को गौतमबुद्धनगर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया, जिला अध्यक्ष अमित वैष्णव ने रिक्त पड़े पदों पर योग्य पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की, मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा और मेरठ मंडल प्रभारी भीम सिंह ने नए पदाधिकारियों को सनातन हिन्दू वाहिनी पटका और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया,

शक्ति वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष बबीता की सहमति से एडवोकेट आभा को शक्ति वाहिनी में जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर के पद पर नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत विक्रम ने एडवोकेट आभा को फूलमाला एवं सनातन हिन्दू वाहिनी का पटका देकर सम्मानित किया
प्रदेश अध्यक्ष महंत संजयनाथ योगी ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लम्बी उमर के लिए भगवान से प्राथना करने के बाद अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम का समापन करने पर भंडारा किया गया।
कार्यक्रम में मेरठ मंडल सचिव कृष्णपाल त्यागी, शिव कुमार राणा, धनंजय राणा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button