Homeगाजियाबाद

देवव्रत शर्मा उर्फ निक्की पंडित बने नगर निगम वाहन चालक संघ गाज़ियाबाद के महानगर उपाध्यक्ष

गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़),(पवन शर्मा)। नगर निगम वाहन चालक संघ गाज़ियाबाद के अध्यक्ष संजय चड्डा द्वारा देवव्रत शर्मा उर्फ निक्की पंडित को 4 नवम्बर 2025 को संघ का महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी और संगठन के कार्यों को और मज़बूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान महामंत्री आकाश पारचा, मुख्य सलाहकार मुकेश जीनवाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वैद, प्रचार मंत्री राजू प्रधान, समाजसेवी अनिल मकवाना, शिवम पारचा तथा मीडिया प्रभारी राजन राजौरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस मौके पर अध्यक्ष संजय चड्डा ने कहा कि, “देवव्रत शर्मा संगठन में नई ऊर्जा और नेतृत्व लेकर आएंगे। उनके अनुभव और समर्पण से वाहन चालक संघ को नई दिशा मिलेगी।”

नवनियुक्त महानगर उपाध्यक्ष देवव्रत शर्मा (निक्की पंडित) ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर निगम वाहन चालकों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button