Homeअध्यात्मसामाजिक

पावन चिंतन धारा आश्रम के ‘प्रतिमा सम्मान मिशन’ ने दी नई दिशा, खंडित मूर्तियों का ससम्मान निस्तारण

गाज़ियाबाद। पावन चिंतन धारा आश्रम के युवा प्रकल्प युवा अभ्युदय मिशन द्वारा चलाई गई एक मुहीम ‘प्रतिमा सम्मान मिशन’ को RNE वॉलंटियर्स के संयोजन में आज पुनः खंडित मूर्तियों एवं पूजा सामग्री के उचित निस्तारण हेतु एकत्रीकरण कार्य का आयोजन शिव मंदिर, आशियाना पाम कोर्ट, आशियाना चौक, राजनगर एक्सटेंशन, गाज़ियाबाद में सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम मिशन के सामाजिक और धार्मिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का एक अहम कदम साबित हुआ।

कार्यक्रम के तहत, न केवल शिव मंदिर, बल्कि राजनगर एक्सटेंशन के विभिन्न स्थानों पर भी खंडित मूर्तियों एवं पूजा सामग्री को एकत्रित कर ससम्मान उचित निस्तारण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप आरएनई वॉलंटियर्स टीम से शुभम गर्ग, संदीप शर्मा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष निखिल त्यागी, श्याम सुंदर, रामकुमार और बीजे त्यागी उपस्थित रहे। पावन चिंतन धारा के युवा प्रकल्प युवा अभ्युदय मिशन की पूरी टीम और अन्य आश्रम सेवादार एवं अन्य सहयोगी भी इस कार्य में शामिल हुए।

शिव मंदिर, आशियाना पाम कोर्ट समिति के अध्यक्ष श्री बी के त्यागी, उपाध्यक्ष नवीन बजाज, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मुख्य पुजारी सीताराम शर्मा जी, महासचिव शशांक शर्मा, सचिव हरीश त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य अमित तंवर और सुरेश बिष्ट ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह एकत्रीकरण कार्य केवल धार्मिक निष्ठा का प्रतीक नहीं था, बल्कि यह समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया था। प्रतिमा सम्मान मिशन का कार्य युवा अभ्युदय मिशन की टीम और RNE वॉलंटियर्स द्वारा सनातन धर्म में देवी देवताओं के सम्मान के लिए लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है, जो लगातार समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ रहा है।

RNE वॉलंटियर्स संयोजक अश्वनी शर्मा ने कहा इस कार्य ने न केवल स्थानीय समुदाय को जागरूक किया, बल्कि सभी ने मिलकर इस दैवीय सेवा कार्य में एकजुट होकर इस पवित्र कार्य को संपन्न किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button