Homeखेलगाजियाबाद

गाज़ियाबाद में खो-खो खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह

गाज़ियाबाद। जिला खो-खो एसोसिएशन गाज़ियाबाद की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों एवं कोचों का सम्मान समारोह वाई एम बी पब्लिक स्कूल, जैन विहार, जीटी रोड, लाल कुआं में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सब जूनियर बालक टीम, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया, सहित सभी खिलाड़ियों को फूल-माला, मोमेंटो और ₹500 नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में ललित जायसवाल (चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस) ने खिलाड़ियों को मिल्टन कंपनी की पानी की बोतलें भेंट कीं। विद्यालय प्रबंधक डॉ. संतराम यादव, सचिन यादव, मोहित यादव, सतपाल पहलवान, राजू ठेकेदार और राजीव डागर ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर सनी यादव, रोहित यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णवंशी ने खिलाड़ियों और कोचों को नगद पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण जीत सिंह नागर, डॉ. अरुण त्यागी, देवेंद्र कुमार, डॉ. ललित भूषण, सरला, रिंकू गौतम, अशोक नगर, प्रदीप चौधरी और हिमांशु त्यागी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

यह समारोह गाज़ियाबाद में खो-खो खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button