Homeअध्यात्मसामाजिक

पाम रिसॉर्ट में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य गणेश विसर्जन समारोह सम्पन्न

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित पाम रिसॉर्ट में पाम कल्चरल ग्रुप (पीसीजी) द्वारा भव्य गणेश विसर्जन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन और पूजा से हुई, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

इस खास अवसर पर पीसीजी के उपाध्यक्ष रेखा कौशिक और वरिष्ठ नागरिक क्लब के अध्यक्ष उमाकांत झा समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे साथ ही श्रद्धालुओं में राजमोहन गोयल, आईआर पांडे, जेबी गुप्ता, यूएन मिश्रा, पीके सिन्हा,वरिष्ठ सदस्य राजमोहन गोयल, वेदप्रकाश, आई आर पांडे, जेबी गुप्ता, यू एन मिश्रा, पीके सिन्हा, गोपाल दत्त, निर्मल गिरी, राजीव गुप्ता, सुरेश त्यागी, अनिल गुप्ता, संदीप मित्तल, प्रदीप भाटिया, सतीश भाटिया, एमके पूर्वी, विष्णु शर्मा, दर्शन लाल लूथरा, रवि प्रकाश त्यागी, जितेन्द्र पथोरिया, देव करण चोपड़ा, नीरद जैन, मुख्य सहयोगी गण महेंद्र भाटिया, राजेश भाटिया, राजेश शर्मा, गौरव बिश्नोई, संजय तारिका, अंकित बेलवाल, मीत तारिका, सुशील जयसिंह, मन्नू आनंद, संदीप शर्मा, इस्मित चड्ढा, सुमित राठी, ऋषभ जैन सहित अनूप वार्ष्णेय, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र पटेल, रश्मि भाटिया, प्रिया राठी, मोनिका भाटिया, वंदना शर्मा, प्रीति त्यागी, शालिनी चौधरी, रोमा, प्रेमलता, सोनिका श्रीवास्तव, मंजू त्यागी, लीना शर्मा, दीवा वार्ष्णेय, सुशील शिवपुरी, खुशबू, संगीता यादव, अनिता वर्मा, सुनीता, इंदिरा कौशिक, रीना त्यागी, अंजलि टंडन, जानकी भदौरिया, सुदेश कालरा, गुंजन ऋषभ जैन, नेहा शर्मा, नेहा पंडित सहित कई गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। पंडित शुभम मिश्रा ने पूरी विधि विधान से अनुष्ठान संपन्न कराए।

सामाजिक कार्यकर्ता और कार्यक्रम संयोजक अश्विनी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा हर त्यौहार, जो धर्म और मानवता को जोड़ता है, विश्व स्तर पर पूरे जोश के साथ मनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर पीसीजी के अध्यक्ष पवन त्यागी और उपाध्यक्ष राजबीर त्यागी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button