Homeक्राइमप्रदर्शनप्रशासनविदेश

कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी वारदात को लेकर विशाल रैली निकाली गई

मुरादनगर। कश्मीर के पहलगाम में 4 दिन पूर्व हुई आतंकी वारदात को लेकर रीजनल प्राइवेट स्कूल फेडरेशन के तत्वाधान में शनिवार को विशाल रैली निकाली गई तथा केंद्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना अध्यक्ष के माध्यम से डीसीपी को दिया गया।
ज्ञापन में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना को क्रूरतम व जघन्य घटना बताया गया। इस वारदात में शामिल आतंकवादियों व उन्हें शरण देने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। जिला पंचायत मार्केट से प्रारंभ हुई यह रैली मेनरोड, बस स्टैंड होते हुए डीसीपी कार्यालय पहुंची और गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन फेडरेशन की ओर से दिया गया। रैली में हजारों की संख्या में स्कूल संचालक शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे। सभी लोग मौन रहकर तथा हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर चल रहे थे।
इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष रामकिशन बंधु ने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना देश की आत्मा पर एक भीषण प्रहार है। निर्दोष नागरिकों की जघन्य हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। फेडरेशन इस दुस्साहसिक हमले की कड़ी निंदा करती है और सरकार से मांग करती हैं कि ऐसे घिनौने कृत्यों के विरुद्ध कठोर एवं निर्णायक कदम उठाए जाएँ ताकि आतंकवाद का पूर्णतः समूल नाश किया जा सके।
फेडरेशन के सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए डीसीपी कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर मूलचंद गुप्ता, सुरेंद्र सिंह वर्मा, मलखान सिंह यादव, ललित त्यागी, महिपाल कसाना, प्रवीण गर्ग, अरविंद भारतीय, विनोद जिंदल, कृष्णदेव आर्य, आशीष कौशिक सोमदत्त शर्मा, अनिल शर्मा, अमित त्यागी, नरेशचंद त्यागी, जाहिद बेग, गुलमोहम्मद, शालिनी शर्मा, शालिनी त्यागी, अलका त्यागी, पवन त्यागी, नितिन गोयल, आदित्य गोयल, मुकेश सिंघल, विकास त्यागी, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, नरेश यादव, वीरेंद्र त्यागी आदि हजारों लोग यात्रा में सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button