
बहराइच,(आनन्द सागर मिश्र,आनन्द धारा न्यूज़)। मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर पंचायत रिसिया बाजार में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। 27 और 28 सितम्बर को चलने वाले इस अभियान का नेतृत्व मानवधर्म मंदिर बहराइच की साध्वी महात्मा संध्या बाई जी और प्रेमधारा बाई जी ने किया।

अभियान के पहले दिन शनिवार को रामलीला प्रांगण में समिति के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। मैदान और आसपास के क्षेत्रों में फैले कूड़ा-करकट को हटाकर पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया गया। स्वच्छता अभियान में समिति की शाखा से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य सलाहकार श्रीमती मिथलेश साहू, जय प्रकाश अग्रहरी, अशोक कुमार शर्मा (पत्रकार), शाखा कार्यकर्ता हुकुम चंद अवस्थी, विजय शंकर शुक्ल, मानव सेवा दल से मुन्नालाल, रामप्रसाद, अशोक कुमार, हनुमान प्रसाद और यूथ टीम के सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाना रहा।



