Homeखेल

रेड एप्पल में डी एंड डी क्लब ने जीता रोमांचक मुकाबला, केके सैन बने मैन ऑफ द मैच

गाजियाबाद। रेड एप्पल में आयोजित स्वर्गीय श्री रघुनाथ त्यागी टूर्नामेंट के तहत खेले गए लीग मुकाबले में डी एंड डी क्लब ने देशी बुल्स क्रिकेट क्लब को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की। डी एंड डी क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए देशी बुल्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 139 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से विशाल सिंह ने 34 और आदित्य सिंह ने 31 रन बनाए। डी एंड डी क्लब की ओर से विनोद कुमार (विनय) ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं केके सैन ने 4 ओवर में केवल 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी एंड डी क्लब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। लेकिन इसके बाद दीपांशु डडवाल (राज़) ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए 48 रन बनाए। केके सैन ने एक छोर संभालते हुए 27 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मैच अंत तक बेहद रोमांचक रहा। अंतिम दो ओवर में टीम को 23 रन की दरकार थी और हाथ में सिर्फ दो विकेट बचे थे। ऐसे में केके सैन और विनोद कुमार (विनय) की साझेदारी ने 19वें ओवर में 17 रन बटोरकर मैच को डी एंड डी क्लब की झोली में डाल दिया। अंतिम ओवर में मात्र 6 रन बनाकर टीम ने जीत दर्ज की।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण में केके सैन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि दीपांशु डडवाल को बेस्ट बल्लेबाज़ और विनोद कुमार (विनय) को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाज़ा गया।

मैच को देखने पहुंचे दर्शकों ने इस मुकाबले का खूब आनंद लिया और दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button