सार्थक पाठशाला के बच्चों संग मनाया युवा नेता अवनीश सिंह का जन्मदिन

नोएडा,(आनन्द धारा)। सेक्टर-16 स्थित स्लम क्षेत्र में संचालित सार्थक एक नई सोच संस्था की सार्थक पाठशाला में नियमित अध्ययन करने वाले बच्चों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता अवनीश सिंह का जन्मदिन उत्साह और स्नेहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम में संस्था के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय, राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी सहित संस्था के कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। जन्मदिन समारोह को यादगार बनाने के लिए बच्चों ने सुबह से ही पाठशाला की साफ-सफाई की और अपने आपसी सहयोग से केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया।
इस अवसर पर अवनीश सिंह ने बच्चों को कॉपी, किताबें और पेन वितरित किए तथा सभी बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इसके बाद बच्चों को केक और समोसे का भी वितरण किया गया। बच्चों ने गीत गाकर और तालियों के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
अंत में सार्थक पाठशाला के बच्चों और संस्था के सभी सदस्यों ने अवनीश सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की सामूहिक मंगलकामना की। समारोह का समापन बच्चों के मुस्कुराते चेहरों और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ।



