कविनगर की श्री रामलीला महोत्सव में गान्धर्व संगीत महाविद्द्यालय द्वारा नृत्य एवम गायन प्रस्तुति

गाज़ियाबाद। श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) द्वारा रामलीला महोत्सव में गान्धर्व संगीत महाविद्द्यालय के कलाकारों ने नृत्य, गायन की सुंदर, मनमोहक प्रस्तुति दी।


सामूहिक गायन राम भजन की प्रस्तुति ‘सुख के सब साथी दुख में ना कोई ‘ काशवी, आर्या, एंजेल, वर्षा, नव्या,पायल ने दी।
राम स्तुति नृत्य – कंचन सोनकर, सलोनी त्यागी, नंदिनी प्रजापति।
स्थानीय स्कूल में संगीत अध्यापिका के पद पर कार्यरत कानन प्रकृति ने सोलो गायिकी में ‘घर मोरे परदेसिया ‘
की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
सामूहिक नृत्य देवी स्तुति सानवी,अदित्री,स्वरा,निधि, रिद्धि,धानी,अनिका,अमाया,प्रानया की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमयी हो गया।
सामूहिक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति उर्वशी,अराध्या, अमायरा,अन्विता,काव्या, ओजस्वी,रिद्धि,संजना,वैष्णवी,अमायरा सेठी ने दी।
कार्यक्रम का निर्देशन सुजाता गोविंद,कंचन शर्मा।
मंच संचालन पूनम शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व महापौर श्रीमती आशा शर्मा ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।इस अवसर पर गान्धर्व संगीत महा विद्द्यालय के सचिव तरुण गोयल उपस्थित रहे।





