Homeविदेशव्यापार

एप्पल का बड़ा कदम: नोएडा और पुणे में खुलेंगे नए स्टोर्स, भारत में रिटेल नेटवर्क होगा 6 स्टोर्स का

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, एप्पल ने देश में अपने तीसरे और चौथे स्टोर्स की लोकेशन्स फाइनल कर ली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के DLF मॉल of India और पुणे के कोपा मॉल में नए एप्पल स्टोर्स खोले जाएंगे।

फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम कंपनी के भारत में रिटेल एक्सपांशन के दूसरे फेज़ का हिस्सा है। एप्पल का लक्ष्य देश में अपने स्टोर्स की संख्या को छह तक पहुंचाना है। इसके लिए कंपनी बेंगलुरु और मुंबई में दो और प्रीमियम लोकेशन्स की तलाश में है।

एप्पल ने पिछले साल मुंबई के BKC और दिल्ली के साकेत में अपने पहले दो स्टोर्स लॉन्च किए थे, जिन्हें ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। अब कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी को और मज़बूत करने के इरादे से नए शहरों में कदम बढ़ा रही है।

एप्पल के इस रिटेल एक्सपांशन से न केवल ब्रांड की भारत में पकड़ मज़बूत होगी, बल्कि ग्राहकों को भी बेहतर एक्सपीरियंस और सर्विस का फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button