Homeगाजियाबादशिक्षासामाजिक

दीपावली महोत्सव के आयोजन में छात्र व छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए

गाज़ियाबाद। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ, भोजपुर, मोदीनगर में दीपावली महोत्सव-2025 का आयोजन हुआ। इसमे विधि विभाग के छात्र व छात्राओ ने भाग लिया इसमें विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जिसमें गोल गप्पे, चाट भण्डार, मिठाई, भेलपूरी, टिक्की, शिंकजी, फ्रूट चाट ढोकला आदि के स्टाल लगाये। सभी छात्रो के खाद्य पदार्थ उत्तम गुणवत्ता के थे। सभी छात्रो, शिक्षको व शिक्षणेत्तर कर्मचारियो ने इसमें प्रतिभाग किया। उमंग उत्साह व खुशी के साथ यह दीपावली महोत्सव मनाया गया।
दीपावली महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य संरक्षिका माता जी श्रीमती माया गोयल जी के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया। छात्रो की प्रस्तुतियो में गीत संगीत व नृत्य के साथ किया गया। दीपावली महोत्सव में कॉलेज के अध्यक्ष व शिक्षाविद सीए०(डा०) अनुज गोयल जी, सीए० मुकुल सिंघल व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
कॉलेज की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनो से छात्रो के बीच नैतिक मूल्यो, सामुहिक भावना व एक साथ साझेदारी से काम करने की भावना बढती है। सीए०(डा०) अनुज गोयल जी ने कहा कि दीपावली महोत्सव ने कॉलेज में खुशी और उत्सव का महौल बनाया है। इस मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रो को स्मृति चिहृन प्रदान कर दीपावली की अनन्त शुभकामनाए व आर्शीवाद प्रदान किया।

               

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button