Homeसामाजिकस्वास्थ्य

ए.बी.ई.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 150 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने किया रक्तदान

गाजियाबाद, 01 मई। ए.बी.ई.एस इंजीनियरिंग कॉलेज एवं ए.बी.ई.एस बिजनेस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी क्लब गाजियाबाद नॉर्थ के सहयोग से 01 मई 2025 को कॉलेज परिसर में एक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष श्री नीरज गोयल, महासचिव श्री शाश्वत गोयल, सलाहकार श्री रघुनंदन, निदेशक प्रो. (डॉ.) देवेन्द्र कुमार शर्मा तथा रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन सचिन गुप्ता, सचिव रोटेरियन सीए प्रमोद गोयल, रक्तदान अध्यक्ष रोटेरियन शिशिर अग्रवाल और कोषाध्यक्ष रोटेरियन मोहित गुप्ता उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 150 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। इस पहल को संस्थान द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

महासचिव शाश्वत गोयल ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर के लिए रक्तदान करना न केवल आवश्यक है बल्कि यह दूसरों के जीवन को बचाने का माध्यम भी है।” वहीं, इको- एन.एस.एस. क्लब के संयोजक देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने रक्तदान से हृदय रोग, कैंसर और मोटापे जैसे स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आने के लाभ बताए।

शिविर की सफलता में इको-एन.एस.एस. क्लब के वालंटियर्स अनमोल गुप्ता, कनिका चौधरी, सचिन, शिवानी राय और बरमदीन मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

इस आयोजन ने समाज सेवा की भावना को बढ़ावा दिया और युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की चेतना को मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button