Homeअध्यात्मराष्ट्रीयसामाजिक

श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से गाजियाबाद में योग शिविर का आयोजन सम्पन्न

गाजियाबाद, 25 मई, (पवन शर्मा)। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में माता राजेश्वरी आश्रम, गाजियाबाद में 25 मई, रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक गुरु व सुविख्यात श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से सम्पन्न हुआ।

योग शिविर में योगाचार्य श्री सी.पी. शर्मा जी ने विभिन्न योगासनों के माध्यम से उपस्थित प्रेमी भक्तों को योग का महत्व समझाया और स्वस्थ जीवन के लिए सरल, प्रभावशाली उपाय बताए। पूरा आयोजन आश्रम प्रभारी पूजनीय महात्मा संयुक्ता बाईजी एवं पूजनीय महात्मा भूमिका बाईजी के कुशल दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजनीय बाईजी के मालार्पण व स्वागत से हुई, जिसे मानव सेवा दल की सदस्याएँ श्रीमती संगीता पाल, श्रीमती सावित्री वर्मा, श्रीमती ऊषा शर्मा और श्रीमती सुनीता ने सम्पन्न किया। वहीं शाखा प्रधान श्री के.पी.सिंह सहित मानव सेवा दल के श्री जगदीश कुमार, श्री देशराज, श्री हरनंद त्यागी, श्री मदन गोपाल, श्री सुनील कुमार, श्री विजय शर्मा, श्री रामदास और शिवेश शर्मा ने योगाचार्य जी का स्वागत एवं सम्मान किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ विंग ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे समर्पण के साथ सहयोग किया।
कार्यक्रम में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के प्रति जागरूकता फैलाने की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button