
गाजियाबाद। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद में विधि विभाग के एलएल०बी० सत्र 2025-26 के नवान्तुक छात्र व छात्राओ का स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम समाजसेवी, शिक्षाविद सीए० (डा०) अनुज गोयल मुख्य अथिति माननीय न्यायमूर्ति श्री तलवन्त सिंह पूर्व जज दिल्ली हाईकोर्ट, श्री एम के सेठ-सन्चार रतन, डा० अमित अग्रवाल-उपसचिव आई०सी०ए०आई०, सुप्रसिद्व अधिक्क्ता श्री अमन गोयल-संथापक व ट्रस्टी, श्री ब्रहम्देव त्यागी-अध्यक्ष बार एसोसिएशन गाजियाबाद, श्री वरूण त्यागी-सचिव बार एसोसिएशन गाजियाबाद, श्री जे के तिवारी-सचिव सी०आई०आर०सी०, माताजी श्रीमती माया गोयल-चेयरपर्सन, अधिक्क्ता श्रीमती दीपाजंलि गर्ग ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वन्दना किया।
सभी नवान्तुक छात्र व छात्राओ को अंगवस्त्र पहनाकर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। सीए०(डा०) अनुज गोयल जी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रो व शिक्षको के बीच एक मधुर संवाद सुनिश्चित करना और उन्हे स्कूल के नियमो और विनियमो से अवगत कराना है। इस कॉलेज मे आपका स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आपने इसमें अध्ययन करने का निर्णय लिया। आपको बधाईया।
सभी छात्रो को सिलेबस उपलब्ध कराया गया और विषयो की जानकारी प्रदान की गई। 23 नवम्बर संविधान दिवस के उपलब्ध में छात्रो की क्वीज प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कॉलेज की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल ने कहा कि आज इस विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में आप सभी का हार्दिक स्वागत करती हूॅ कि आपको कानून जैसे एक प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण क्षेत्र को भविष्य के रूप में चुना है। यह यात्रा रोमांचक होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी होगी, और आज का दिन इसी यात्रा की औपचारिक शुरूवात का प्रतीक है।
सुप्रसिद्व अधिक्क्ता श्री अमन गोयल-संथापक व ट्रस्टी ने कहा कि आने वाले वर्षो में आप कक्षा निर्देशो, मूटकोर्ट सत्रो, क्लिनिकल इंटर्नशिप और सेमिनारो के माध्यम से भारतीय कानून की गहन समझ हासिल करेगे। ये अनुभव आपको कानूनी दस्तावेज तैयार करने, बहस करने और वास्तविक दुनिया की कानूनी चुनौतियो का सामना करने के लिए तैयार करेगे।
सभी को भोजन पर आमत्रित किया गया भोजनोपरान्त हर्षोल्लासपूर्वक यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।




