Homeशिक्षासामाजिक

लखनऊ के ‘भावना अनौपचारिक शिक्षा केंद्र’ में ‘मिशन एजुकेशन’ द्वारा बच्चों को बाँटी गई पाठ्य सामग्री

लखनऊ, पवन शर्मा। मानव उत्थान सेवा समिति, लखनऊ शाखा के तत्वावधान में माता श्री आराध्या जी के पावन जन्मदिन के अवसर पर दिनांक 4 जनवरी, शनिवार को ‘मिशन एजुकेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एलडीए शाखा की युवा ब्रिगेड के सदस्यों श्री दिलीप सिंह (शिब्बू), श्री अमर राज, श्री पंकज राज, श्री विशाल और श्री मन्नू ने मिलकर कुल 55 बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

यह कार्यक्रम कानपुर रोड, एलडीए के रत्नखंड स्थित संत गाडगे जलाशय एवं पार्क परिसर में वरिष्ठ नागरिक सोसायटी के सहयोग से संचालित भावना अनौपचारिक शिक्षा केंद्र के बच्चों के लिए आयोजित किया गया। बच्चों को स्टेशनरी के साथ-साथ बिस्किट और दरबार का साहित्य भी भेंट किया गया। 

इस कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्य श्रीमती और श्री अनूप तिवारी, श्री राम किशन, श्री एस. एन. शर्मा सहित स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की भरपूर सराहना की।

स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सुंदर-सुंदर गीत भी प्रस्तुत किए। शिक्षा केंद्र के आचार्य अयोध्या प्रसाद जी और उनके स्टाफ ने इस प्रयास के लिए समिति का आभार व्यक्त किया।

आचार्य अयोध्या प्रसाद जी ने बताया कि वे रत्नखंड क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले उन बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं जो आर्थिक अभाव के कारण स्कूल नहीं जा पाते। उनका यह पुनीत कार्य बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। 
स्थानीय निवासियों और वरिष्ठ नागरिक सोसायटी ने इस कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की और इसे समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button