गाजियाबाद

डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ के मार्गदर्शन में युवा अभ्युदय मिशन (YAM) के युवाओं ने ‘सनातन सम्मान मिशन’ जागरूक अभियान चलाया

गाजियाबाद। परमपूज्य डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ के मार्गदर्शन में युवा अभ्युदय मिशन (YAM) के युवाओं ने मंगलवार को गाज़ियाबाद स्थित श्री चौपला हनुमान मंदिर के निकट अग्रसेन बाज़ार में ‘सनातन सम्मान मिशन’ जागरूक अभियान चलाया जिसने बाज़ार में आने जाने वाले सैकड़ों लोगों को बहुत महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान आकर्षित किया।
आज के समाज में हम सभी मंदिरों के बाहर सड़क पर, पेड़ों के नीचे, ऑफिस के बाहर दीवारों पर, भगवान के चित्रों या मूर्तियां की अवहेलना होते हुए देखते हैं और प्रायः जानकारी के अभाव में या किसी डर के कारण हम भी उस पाप के भागीदार बन जाते हैं। ऐसे समय में डॉ. पवन सिंहा ‘गुरुजी’ ने ‘सनातन सम्मान मिशन’ के द्वारा समाज को भगवान का सम्मान करने के लिए सही दिशा दिखाने की मुहिम शुरू की। ‘सनातन सम्मान मिशन’ का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति सम्मान की भावना को पुनर्जीवित करना है।
इस मिशन की शुरुआत वर्ष 2022 से हुई थी और तब से यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। गत सप्ताह ग़ाज़ियाबाद के प्रख्यात दूधेश्वरनाथ मंदिर से युवाओं नें इस मिशन को आगे बढ़ाया।
भगवान की मूर्तियों एवं धार्मिक चित्रों के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित इस पहल को आते-जाते सभी सनातनियों से सराहना प्राप्त हुई, और उन्होंने YAM सदस्यों की निष्ठा और समर्पण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही हमारे साथ जुड़ने की इच्छा भी प्रकट की।

यूथ अवेकनिंग मिशन (YAM) देशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थानों और स्वयंसेवकों को इस बढ़ते हुए सम्मान, उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के आंदोलन से जुड़ने के लिए हार्दिक आमंत्रण देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button