Homeसामाजिक

पार्श्वनाथ सोसाइटी, गाजियाबाद में ‘संस्कार वैभव’ की फरवरी साहित्यिक सभा प्रेमोत्सव के रूप में संपन्न

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। संस्कार वैभव की फरवरी माह की साहित्यिक सभा दिनांक 23 फरवरी 2026 को पार्श्वनाथ सोसाइटी में ऋतु जैन जी के आवास पर वासंतिक परिवेश में प्रेमोत्सव के रूप में आयोजित किया गया।
सभा का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा सामूहिक सरस्वती वंदना से हुआ। गत माह के साहित्यिक गतिविधियों की रिपोर्ट सचिव मनीषी सिन्हा द्वारा प्रस्तुत की गई।
अध्यक्ष श्रीमती मीना जैन ने सभी को बसंत, फागुन व होली की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में प्राणि मात्र के प्रति सात्विक प्रेम तत्त्व को शामिल करने पर बल दिया जिसके आधार पर वैश्विक शांति-मैत्री की अवधारणा सफल हो सकती है। आज प्रेम के नाम पर बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की गई। सदन में साहित्यकार मतिराम का परिचय मैत्री मेहरोत्रा द्वारा दिया गया।
संगोष्ठी का विषय रहा – प्राकृतिक सुषमा बिखेरता वसंत तथा ऐतिहासिक प्रेम कहानियाँ- सुमन बिष्ट के सशक्त संचालन में सभी सदस्यों ने वसंत और प्रेम संबंधित रचनाओं का पाठ किया।
सभा में बसंत गीत व होली गीत की सामूहिक प्रस्तुति हुई तथा सभा का समापन लक्ष्मी भट्ट द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
संगोष्ठी में मीना जैन, मधु मंत्री, आशा सक्सेना, मुक्ति बत्रा, निधि वर्मा, शालिनी सिंह, ऋतु जैन, ईभा प्रसाद, लक्ष्मी भट्ट, विद्या गोलेसर, मैत्री मेहरोत्रा, रेनूबाला सिंह, सुमन बिष्ट, मनीषी सिन्हा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button