Homeराजनीति

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक ने किया संगठन विस्तार, शिवम त्यागी बने नगर अध्यक्ष

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक ने संगठन विस्तार के तहत शिवम त्यागी, निवासी ग्राम असलतनगर, मुरादनगर को नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने उन्हें मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मौजूद प्रमुख व्यक्तित्वों में शामिल थे। 
अंकित खारी (युवा जिला अध्यक्ष), तुषार कुमार (जिला सचिव, गाजियाबाद), बदल चौधरी (नगर अध्यक्ष, गाजियाबाद) 
प्रशांत कुमार (जिला उपाध्यक्ष, नोएडा),  सोनू बैनीवाल (इंदिरापुरम अध्यक्ष), सपना मेहता (जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ), राज चौधरी (जिला मंत्री, गाजियाबाद) फरमान चौधरी (अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष), फ़जरू चौधरी (अल्पसंख्यक अध्यक्ष, डासना), ब्रजकांत शर्मा (ग्राम अध्यक्ष, जलालाबाद), कारण कुमार (युवा जिला उपाध्यक्ष), रहीस खान (अल्पसंख्यक अध्यक्ष, नोएडा), दानिश अली (जिला उपाध्यक्ष, नोएडा), फिरोज खान (अल्पसंख्यक अध्यक्ष, मुरादनगर), अली खान (जिला मीडिया प्रभारी), बिट्टू जी (ग्राम अध्यक्ष, मटियाला)

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संगठन की एकता और मजबूती पर बल दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिवम त्यागी अपने पद पर रहते हुए संगठन के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करेंगे और किसानों के हितों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएंगे। 
इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा एकजुटता और सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button